
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया उनके पास से चुराई गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार दादूराम निवासी ग्राम भैंसतरा ने बताया कि वो अपनी मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-11-सीके 4732 से खेत तरफ गया था। जिसे खेत के सामने मेन रोड में खडा किया था। कुछ देर बाद आया तो देखा की मो0सा0 को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 227/25 धारा 303(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिला की जिस स्थान से मो0सा0 चोरी हुआ है वहां दो लडके को घुमते देखा गया है। जिसकी पहचान कर संदेही संजू कश्यप की पतासाजी कर तलब कर थाना लाया गया जिससे चोरी गये मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना दिनांक को अपने भाई सुनील कश्यप के साथ मिलकर मोटर सायकल को चोरी कर ले जाना बताया जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










