"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

युक्तियुक्तकरण किए जाने से शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्वि के साथ स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी पूरी

KPN24:- राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज जिले के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के अतिशेष प्रधान पाठकों, शिक्षकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में आयोजित की गई।

इस अवसर पर शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक मुकेश मिश्रा, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, एसडीएम चांपा सुमित बघेल, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज, डीएमसी आर के तिवारी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के कुल 18 अतिशेष प्रधान पाठकों, 196 शिक्षक और 436 सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया की गई। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला के 13 अतिशेष प्रधान पाठकों और 436 सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक शाला के 5 अतिशेष प्रधान पाठकों और 196 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। कांउसलिंग प्रक्रिया में सर्वप्रथम वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रधानपाठकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। इसके साथ ही काउंसिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होकर अतिशेष शिक्षक व सहायक शिक्षकों ने भी निर्धारित सूची में से पसंद के विद्यालयों का चयन किया। चयन के पश्चात उन्हें उनके चयनित विद्यालय में पदस्थापना का आदेश पत्र प्रदान किया गया।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More