"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया आरोपी सुरेंद्र यादव उर्फ गज्जू यादव उम्र 21 साल निवासी कोसमंदा का रहने वाला है।

मिली जानकारी अनुसार पीडिता को आरोपी सुरेन्द्र यादव उर्फ गज्जू ने शादी करने का झासा देकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 376 (2) (ढ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। आरोपी घटना घटित कर फरार था जिसकी थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इस दौरान मिली सूचना पर आरोपी सुरेन्द्र यादव को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

इस कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. के डी बनर्जी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आर. डीकेश्वर साहू,माखन साहू गोपेश्वर सिंह, शंकर सिंह राजपूत का योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More