
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर गाली-गलौच देने वाला आरोपी पिछले तीन साल से फरार था जिसे आज शिवरीनारायण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी हसीन केंवट निवासी केसला थाना शिवरीनारायण ने पीड़िता एवं उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देते हुए बदनाम करने की नियत से अपने इंस्टाग्राम पर अश्लील गाली गलौच लिखकर फोटो का स्टेटस डाला था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर 27 जनवरी 2022 में थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी हसीन केंवट को घरघोडा रायगढ तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर शिवनंदन जलतारे आरक्षक पतिराम यादव थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।










