
KPN24:- स्कूलों के राष्ट्रीयकरण को लेकर राज्य सरकार अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है, बम्हनीडीह बीईओ ने शिक्षकों की वरियता सूची बनाने में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पूरे प्रदेश में इन दिनों शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण करण का काम चल रहा है, इसको लेकर शिक्षकों के मन में कई तरह की भ्रांतियों के चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। इन भ्रांतियों को दूर कर शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया वहीं इस कार्य में लापरवाही करने वाले बम्हनीडीह के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.डी.दीवान को कलेक्टर जांजगीर-चांपा की अनुशंसा पर संयुक्त संचालक बिलासपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, श्री दीवान को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियम 3 के प्रावधान के अंतर्गत अपने कर्तव्य में लापरवाही व उदासीनता का दोषी पाया गया, निलंबित अवधि में बीईओ एम.डी.दीवान का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक बिलासपुर रहेगा तथा इनको निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता रहेगी।












