"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

यूरिया उर्वरक के गैर कृषि प्रयोजन को रोकने व निगरानी के संबंध में दिशा निर्देश जारी।

KPN24:- कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने यूरिया उर्वरक के गैर कृषि प्रयोजन में व्यपवर्तन को रोकने व निगरानी हेतु राजस्व, कृषि एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, डी.एम.ओ., उद्योग विभाग अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के खंड 25 में कृषि क्षेत्र में उपयोग के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए उर्वरक की बिक्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया उर्वरक पर पर्याप्त मात्रा में सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि के अलावा किसी अन्य उपयोग के लिए इन उर्वरकों के किसी भी व्यपवर्तन से न केवल वित्तीय नुकसान होगा, बल्कि आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता भी प्रभावित होगी। उन्होंने ऐसे उद्योग जहां यूरिया कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जा रहा है, वहां राजस्व एवं कृषि अधिकारियों की टीम के साथ औचक निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कृषि के अलावा अन्य उपयोग में किये जाने की पुख्ता सबूत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More