
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका को डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार 30 मई को रात्रि करीबन 08.00 बजे पीड़िता को आरोपी द्वारा मोटर सायकल में घर छोड़ देने की बात को लेकर मोटर सायकल में बैठाकर सुनसान जगह में ले जाकर डरा धमका कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 523/2025 धारा 65 (1) 351(3) बीएनएस 04 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हेमत साहू उर्फ भोलु को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको DSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यावाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।










