"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

7 लाख के मोबाइल सहित 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

 

KPN24 :-जांजगीर चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र में गणेश मोबाइल शॉप में रात्रि में चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में साइबर सेल एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिया जिस पर  चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गणेश मोबाइल दुकान चांपा में 7जून की दरमियानी रात्रि करीबन 3:00 बजे अज्ञात आरोपियों के द्वारा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान थाना चाम्पा से डायल 112 वहां पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचने से आरोपियों ने पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गए थे। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखी दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी। सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़ कर अज्ञात चोर घुसे थे । दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग -अलग कंपनी का मोबाइल जिसमें सैमसंग, आईफोन, विवो, नथिंग कम्पनी के कुल 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामग्री जिनकी कुल कीमत करीबन 07 लाख रुपए है, जिसको चोरी कर लिया गया है कि सूचना पर थाना चांपा में तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

तत्काल साइबर टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया है जिसके फुटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के संभावित 25 किलो मीटर के रास्ते में लगे cctv फुटेज को खंगाले जिसके आधार पर अलग- अलग स्थानों से 02 नाबालिक बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना करना स्वीकार किया सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, इयर फोन बैगरह 07 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त हथोड़ा, पाना, मोटर साइकिल, एक्टिवा कीमती करीबन 03 लाख रुपए कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को जप्त किया गया जाकर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सायबर टीम सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जन यादव, श्रीकांत सिंह, आनंद सिंह, हजारी लाल मेरसा *थाना चाम्पा* से उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, आर. डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, डायल 112 का आरक्षक सचिन एक्का एवं सोहन करियारे का भी सहयोग रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More