
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के अतंर्गत रात्रि में घर के अंदर चूसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),74,351(2), BNS के तहत की कार्यवाही की गई घटना दिनांक की दरमियानी रात्रि में आरोपी विरेन्द्र चंद मसीह पीडिता के घर के कमरे अंदर घुसकर, पीड़िता को बेइज्जती करने की नियत छेड़छाड़ करने लगा और आरोपी द्वारा पीड़िता को बोला कि यदि किसी को बताओगी तो जान से मारने की धमकी दिया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 331 (4),74,351(2), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देश पर आरोपी विरेन्द्र चंद मसीह को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया उसके बाद उसको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार शेन्डे थाना प्रभारी थाना बम्हनीडीह, सउनि. नीलमणी कुसुम प्र.आर.सुनील सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, अमीर सिंह पैकरा, शिवभोला कश्यप, एवं थाना स्टाप का विशेष येागदान रहा।










