"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फर्जी तरीके से म्युचल अकाउंट संचालित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर पुलिस ने फर्जी तरीके से म्युल अकाउंट संचालित करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस की सायबर अपराध पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थीं की म्युचल अकाउंट में 27 लाख से अधिक का लेन-देन हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार जांजगीर पुलिस को साईबर अपराध समन्वय केन्द्र के ‘‘समन्वस‘‘ पोर्टल के माध्यम से म्युल अकाउंट कि शिकायत प्राप्त हुआ है जिसमें यूको बैंक जांजगीर नैला शाखा खाता धारक के द्वारा कुल स्थानांतरित रकम 27,83,702/रु का लेने देन हुआ है। बैंक खाता धारक के द्वारा अपने बैंक खाते का उपयोग कर उपयोग ऑन लाईन ठगी के रकम प्राप्त करने प्रयोग करने व अवैध लाभ अर्जित करने के लिये उपयोग में लिया जाना तथा उपरोक्त खाता धारक द्वारा यह जानते हुये कि उक्त रकम छल से प्राप्त की गई रकम है तथा खाता में साईबर फ्राड का पैसा एक से अधिक बार जमा हुआ है जो उक्त खाता धारक के द्वारा साईबर फ्राड कर अवैध रकम अर्जित करना पाये जाने से खाता धारक के विरुध्द धारा अपराध क्रमांक 546/2025 धारा 318(4) , 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में खाता धारक के संबंध में जानकारी लेने पर उक्त खाता रवि कुमार खुंटे, धनेश्वर प्रसाद साहु के नाम से होना पाया गया जो आरोपी खाता धारक धनेश्वर साहु निवासी वार्ड क्र 05 भड़िया पारा सरखो एंव रवि कुमार खुंटे उर्फ पंण्डा निवासी वार्ड क्र 02 हरदी पारा बजरंग बली मंदिर के पीछे मेंहदी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो दोनो के द्वारा अपने अपने मेमोेरेण्डम में बताया कि उनके द्वारा कमिशन प्राप्त करने प्रलोभन पर अपने अपने नाम से यूको बैंक में खाता खुलवाये तथा आरोपियों का लाभ कमाने के लिये म्युल अकाउंट संचालित करना व अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया वहीं प्रकरण की विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More