"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आनंद देवांगन को न्याय दिलाने बलौदा में निकाला गया कैंडल मार्च।

शैलेन्द्र कुमार सोनी बलौदा।

KPN24:- आनंद देवांगन को न्याय दिलाने के लिए समाज का हर वर्ग आज प्रयास कर रहा, ताकि पुलिस प्रशासन तत्परता से कानूनी कार्रवाई करें और अपराधियों को जेल भेज इसके लिए आज बलौदा नगर में आनंद देवांगन को न्याय मिल सके इसके लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों शामिल हुए।

घटना जांजगीर चांपा के बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई का 27 वर्षीय युवक आनंद देवांगन आज हमारे बीच नहीं है। शनिवार को उसने दाधापारा रेलवे स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन ये कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि समाज, रिश्तेदारी, प्रशासन और पुलिस की बेपरवाही से जन्मी एक भयावह त्रासदी है।

मरने से पहले 29 मिनट का वीडियो – न्याय के लिए चीखता रहा आनंद
आत्महत्या से ठीक पहले आनंद ने यूट्यूब पर 29 मिनट का वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से बताया कि किस तरह उसकी मानसिक हत्या की गई। उसने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें उसकी पत्नी शुभी देवांगन, ससुर देवी देवांगन , डेढ़सास फुलेश्वरी देवांगन, पुनीता देवांगन, शिवा ससुराल पक्ष के लोग और चांपा के रमा क्लॉथ स्टोर का संचालक संजू उर्फ संजय थावानी शामिल हैं। समय रहते पुलिस मृत आनंद देवांगन की बात सुन लेते या उसकी बातों पर थोड़ी-सी भी पड़ताल कर लेते तो शायद आनंद देवांगन हम सब के बीच आज जिंदा होता। 

आज बलौदा में निकली गई कैंडल मार्च नगर के निलेश गुप्ता सदन यादव दीपांकर यादव एवं उनके हित प्रीत साथी जन परिवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, तथा शासन प्रशासन से आनंद देवांगन को न्याय दिलाने की मांग की गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More