"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चलती कार से फेंकी लाश, एक युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कल सूटकेस में लाश का मामला अभी सुलझा नहीं था कि चलती गाड़ी से लाश फेंकने की घटना ने भी चौंका दिया।

इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती कार से एक युवक की लाश फेंक दी गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कलाई पर खुद का नाम ‘Mandeep.S’ गुदा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक युवती समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चलती कार से फेंकी गई लाश

घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से अचानक एक युवक की लाश बाहर फेंकी गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को एम्स (AIIMS) रायपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV से मिली जानकारी, तीनों नशे की हालत में मिले

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक सहित एक युवती और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के साथ साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19 वर्ष), कबीर नगर, संतोष मिश्रा (44 वर्ष), हीरापुर और एक अन्य युवक (नाम उजागर नहीं) कार में मौजूद थे और सभी नशे की हालत में पाए गए हैं। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था। घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ओवरडोज से मौत की आशंका, लाश को फेंककर भागे

प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि मृतक ड्रग्स नशा करता था, जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस (veins) में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद घबराकर आरोपियों ने उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल मृतक का शव AIIMS रायपुर में रखा गया है और कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है । मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More