"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से कस्तुरी का घर होगा रौशन

चन्दन शर्मा सक्ती।

KPN24:- केन्द्र और राज्य शासन द्वारा सब्सिडी सहित संचालित ’’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ आम लोगो के लिए बहत ही लाभप्रद साबित हो रही है। इस योजना के तहत विभिन्न हितग्राही अपने घरों के उपर सोलर प्लांट स्थापित कर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभांवित हो रहे है।

वर्तमान समय में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सक्ती जिले में वार्ड नम्बर 14 निवासी श्रीमती कस्तूरी बाई साहू द्वारा भी अपने घर के उपर 3 किलो वाट का सोलर प्लांट लगवाकर लाभांवित हो रही है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा अपने घर पर लगभग 4 महिने पहले सोलर प्लांट लगवाया है। उन्हें शासन की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सिस्टम की लागत बहुत कम हो गई। सोलर सिस्टम लगने के बाद से बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित हो गई है। उन्होने बताया, “पहले गर्मियों में जरा सी बारिश या बिजली चमकने पर सप्लाई कट जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जिससे परिवार को काफी राहत मिली। उन्होने बताया कि इस योजना से उन्हे और उनके पूरे परिवार को लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार ने सौर ऊर्जा सिस्टम बनाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया है। इसके तहत एक किलो वॉट सोलर प्लांट में 120 यूनिट तक की बिजली फ्री रहेगी। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा 30 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 15000 रूपये की सब्सिडी दी गई है, जो एक छोटे घर के लिए लाभदायक है। इसी तरह दो किलो वॉट में 240 से अधिक यूनिट तक की बिजली फ्री रहेगी। इसके केन्द्र सरकार द्वारा 60 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30000 रूपये की सब्सिडी दी गई है जो एक मध्यम घर के लिए लाभदायक होगा। इसी तरह तीन किलो वॉट में 360 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगा, इसके तहत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30000 रूपये की सब्सिडी दी गई है जो एक बडे़ घर के लिए लाभदायक है। इससे उपभोक्ताओं को योजना का और अधिक लाभ मिल सकेगा। ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत लगाए जाने वाले रूफ टॉप सोलर पैनल की 25 साल की वारंटी रहेगी तथा अधिकृत वेंडर द्वारा 05 साल तक प्लांट का संधारण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ के परिवारों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले के उपभोक्ताओं से शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समीप के विद्युत कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More