"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सड़क पर घुमंतू गाय, बैल एवं बछड़ों के गले में रेडियम पट्टी लगाकर दुर्घटना से बचाव की सराहनीय पहल।

KPN24:- यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा रोड़ पर घुमने वाले गाय/बैल एवं बछड़ों को पकड़कर उनके गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है इससे घुमंतू गाय, बैल एवं बछड़ों के गले में रेडियम पट्टी लगाने से, उसमें रात्रि में प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बचाई जा सकती है।

सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत लोगो को जागरुक किया जाकर, हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के गणमान्य नागरिक श्री *आलोक अग्रवाल निवासी बम्हनीडीह* (समाज सेवक) के द्वारा अपने स्वेच्छा से यातायात पुलिस को घुमंतू गाय, बैल, बछड़ों के गले बंधने के लिए रेडियम पट्टी प्रदाय किया गया है।

बरसात के समय में घुमंतू गाय, बैल, बछड़ा अधिकांश रोड में ही रहते हैं, जिससे वाहन एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के हाइवे रोड/मुख्यालय जांजगीर के रोड पर घुमंतु गाय/बैल, बछड़ों को पकड़कर उनके गले में सुरक्षार्थ रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है। जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बची जा सकें।

इस अभियान में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, निरीक्षक सुभाष चौबे, निरीक्षक लालन पटेल, उपनिरीक्षक अनिल बड़ा, ASI सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक छोटेलाल साहू, आर. मनोज राठौर यातायात का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More