"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एक बेबस मां ने अपने मृत बेटे के स्पर्म के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ताकि वंश आगे बढ़े सके।

KPN24:- देश दुनिया में  कितनी ही बेईमानी हो या झगड़ा हो जब बात न्याय की आती है तो लोग न्यायालय का ही दरवाजा खटखटाते है, उनको पता रहता है कि उसे आज नहीं तो कल न्याय जरुर मिलेगा ऐसा ही एक मामला बाम्बे हाईकोर्ट में एक अलग तरह की याचिका दायर की गई है. एक बेबस मां ने अपने बेटे के स्पर्म के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आइए जानते हैं कि मां ने कोर्ट में ऐसी याचिका क्यों दायर की।

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता है. कहा भी जाता है कि एक बेटे के लिए मां उसकी भगवान है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. यहां एक बेबस मां ने अपने मृत बेटे के स्पर्म के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, ताकि वह परिवार को आगे बढ़ा सके.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक फर्टिलिटी सेंटर को आदेश दिया है कि वह मामले में फैसला आने तक मृतक युवक के जमा हुए स्पर्म को सुरक्षित रखे. बताया जा रहा है कि याचिकाकर्ता के बेटे को कैंसर था. कैंसर से जूझते हुए बेटे की मौत हो गई. उसने अपने शुक्राणुओं को फ्रीज करके स्पर्म बैंक में रख दिया था, लेकिन बेटे की मौत के बाद फर्टिलिटी सेंटर ने उसकी मां को वीर्य देने से मना कर दिया.

ऐसे में बेटे की मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

याचिका जस्टिस मनीष पिताले की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई थी. इस याचिका पर जज ने कहा कि यदि सुनवाई पूरी होने से पहले युवक का वीर्य क्षतिग्रस्त या नष्ट हो जाता है, तो याचिका का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा, इसलिए कोर्ट ने फर्टिलिटी सेंटर को याचिका के निपटारे तक युवक का वीर्य सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

याचिका में महिला ने क्या कहा?

याचिका में महिला ने कहा कि जब उसके बेटे को कैंसर का पता चला तो एक ऑन्कोलॉजिस्ट ने उसे अपने स्पर्म को फ्रीज करने की सलाह दी, क्योंकि कीमोथेरेपी से स्पर्म नष्ट हो सकता है. बेटे ने अपने परिवार से सलाह किए बिना एक फॉर्म पर हस्ताक्षर किए और अपनी मृत्यु के बाद अपने स्पर्म को नष्ट करने का विकल्प चुना.

पति और बेटे की हो चुकी है मौत

इसके बाद, 16 फरवरी को युवक की बिना वसीयत लिखे ही मौत हो गई और अब फर्टिलिटी सेंटर ने स्पर्म देने से इनकार कर दिया है. महिला ने याचिका में बताया कि पति और बेटे दोनों की मौत हो चुकी है और घर में कोई पुरुष नहीं बचा है. ऐसे में वह बेटे के वीर्य से परिवार की वंश परंपरा को आगे बढ़ाना चाहती है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More