"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मेटाडोर वाहन को चोरी करने वाला आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

शैलेन्द्र कुमार सोनी बलौदा 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में देर रात्रि में घर के सामने रखे मेटाडोर वाहन को चोरी करने वाला आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया आरोपी भागने के फिराक में था जिसको पुलिस ने बलौदा क्षेत्र के ग्राम नवागांव में चोरी किए मेटाडोर वाहन के साथ आरोपी को धर दबोचा गया आरोपी को पूर्व में भी ट्रेक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है।

मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी विकास अग्रवाल निवासी बलौदा ने आज थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते रात्रि अपने घर के सामने वाहन मेटाडोर एलपीटी क्र0 सीजी 10 जेड 4565 को खडा किया था। सुबह उठकर देखा तो वाहन नही था, जिसकी आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/25 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा चोरी गए मेटाडोर वाहन की पातासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित कर अलग अलग क्षेत्र में हेतु रवाना हुए इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त वाहन मेटाडोर को नवगंवा की ओर ले जाते हुए देखा है, बलौदा पुलिस द्वारा उक्त रास्ता में जाकर पतासाजी किया तो आरोपी रमेश कुमार गोंड निवासी बेलंदियाडीह को चोरी वाहन मेटाडोर के साथ नवगंवा हटरी चौक के पास पकड़ा जिसको हिरासत मेें लेकर कडाई से पुछताछ करने पर वाहन मेटाडोर को चोरी कर लाना बताया जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More