
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके के विरूद्ध धारा 75 (1)(i), 351(3), 333 बी.एन.एस.12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार 03 जुलाई को शाम करीब 04.00 बजे नाबालिक बालिका अपने घर पर थी तभी आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिससे नाबालिक बालिका जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, म.प्र.आर. मंजू सिंह आर महेन्द्र राज, विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।










