"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सिर्फ धर्म की जय हो बोलने से काम नहीं चलेगा बल्कि धर्म के लिए उठना, लडऩा और जागना होगा

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर

KPN24:- देश में धर्म की मौजूद हालात पर चिंतन करने के लिए दिल्ली में आयोजित चिंतन शिविर में देशभर के साधू संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार रखें। इसमें जिले ने भी प्रतिनिधित्व किया और बहादरपुर शिव मंदिर के पंडित योगेश गुरुजी ने मंच से संचालन किया।

बता दें कि नई दिल्ली में अखिल भारतीय संत समिति और धर्म समाज द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित योगेश चतुर्वेदी गुरुजी ने अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर सम्मिलित होकर संतों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेकर सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर गुरुजी ने कहा कि चिंतन शिविर में देशभर से संत और धर्मसमाज एकत्रित हुआ है। जो वर्तमान परिस्थितियों पर विचार कर संगठन के विस्तार और वर्तमान परिस्थितियों में सनातन, संस्कृति, समाज को कैसे संगठित रखें, इस पर मंथन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित संतों ने कहा की सनातन धर्म और राष्ट्र की अखंडता के लिए हमें एक होकर रहना होगा और आपसी मतभेद त्यागने होंगे। आज जो लोग जातिवाद से देश को तोडऩा चाहते है, उनसे हमें सचेत रहना होगा। पंडित योगेश चतुर्वेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमें जागृत होना होगा। सिर्फ धर्म की जय हो बोल देने भर से काम नहीं चलेगा बल्कि धर्म के लिए उठना, लडऩा और जागना होगा, तब परिवर्तन आएगा।
इस अवसर पर देशभर से संत एवं ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ। जिसमें प्रमुख रुप से महामंडलेश्वर स्वामी, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद जी महारज, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती महाराज, स्वामी अलकनाथ, हातोद विधायक स्वामी बालमुकुंद महारज और धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य शुभेश शर्मन सहित देश के सभी प्रदेशों से संत पुजारी सम्मिलित हुए।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More