"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आबकारी विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 22 भ्रष्ट अधिकारियों को किया निलंबित

KPN24:- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने 39 आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार आधे से ज्यादा जिलों के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेज दिया गया है।

बता दें कि निलंबित सभी अधिकारियों पर आरोप है कि, शराब घोटाले के सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। इन आबकारी अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे। EOW ने कुछ दिन पहले ही रायपुर की विशेष अदालत में आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More