"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वच्छता एम्बेसडर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

शैलेन्द्र कुमार सोनी बलौदा 

KPN24:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे स्वछता अभियान में आज स्वच्छता की टीम शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बलौदा पहुंची और स्वच्छता संबंधी जानकारी देते हुए सभी को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई।

नगर पंचायत बलौदा के स्वच्छता एम्बेसडर सत्यनारायण सोनी एवं श्रीमती कुंती कुंभकार के द्वारा सभी बच्चों ,शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और उपस्थित पालकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी आदत में शामिल होना चाहिए, स्वच्छता हमारे लिए बहुत जरूरी है जो हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से दूर करती है हमें स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले अनावश्यक व्यय भार से बचाती है ।साथ ही साथ हमें एक अच्छा जीवन स्तर सुलभ करती है ।बच्चों को हैंड वाश कैसे किया जाता है सिखाया गया तथा इस आयोजन में नगर पंचायत बलौदा के कर्मचारी अधिकारी गण ,स्वच्छता दीदी ,शाला परिवार की प्रधान पाठिका श्रीमती गिरिजा पटेल, शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती नमिता चौधरी , अजय कुमार सोनी , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संजय रजक, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन एवं सदस्य गण तथा बड़ी मात्रा में जनप्रतिनिधि और पालक गण सभी उपस्थित थे ।सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर जीवन में स्वच्छ रहने की प्रतिज्ञा की और यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया गया।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More