"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मौत का कहर: सड़क दुघर्टना में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

KPN24:- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर चौराहे के पास हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार कार ने छह कांवड़ियों को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और गुस्से में हाईवे पर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार दुर्घटना के बाद गड्ढे में जा गिरी थी और उसके नीचे एक शव बुरी तरह से फंसा हुआ था. जब कार को पलटा गया, तो मृतक का शरीर पूरी तरह कुचला हुआ मिला.

पुलिस के अनुसार, सभी कांवड़ यात्री जल अर्पण कर लौट रहे थे. तभी अचानक ग्लांजा कार, जो लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, उसका टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर यात्रियों से टकरा गई. हादसे के बाद कार गड्ढे में जा गिरी।

एक ही परिवार के सदस्य हैं मृतक

सीएसपी रोबिन जैन के साथ तीन थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं और सिमरिया के चक गांव से ताल्लुक रखते हैं. ये लोग हर साल सावन के मौके पर कांवड़ यात्रा में भाग लेते थे। मृतकों की पहचान पूरन, रमेश, दिनेश और धर्मेंद्र के रूप में हुई है. घायल हरगोविंद और प्रह्लाद का इलाज जनारोग्य अस्पताल में जारी है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More