"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रायपुर कोर्ट के इलेक्ट्रिक बाॅक्स में आग लगने से मचा हड़कंप

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट में मंगलवार को इलेक्ट्रिक बॉक्स में अचानक आग लग गई। जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में चारों तरफ काला धुआं फैल गया। इसी दौरान लाइट बंद होने से चारो तरफ अंधेरा छा गया। आनन फानन में कोर्ट के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

मिली जानकारी अनुसार रायपुर कोर्ट के फर्स्ट फ्लोर में शाम करीब साढ़े 5 बजे वकीलों के चैंबर के बाहर दीवार पर लगी इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग लग गई। वहां  मौजूद लोगों ने बताया कि बोर्ड में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ, चिंगारी निकली फिर उससे आग की लपटें उठने लगीं। केबल वायर जलने लगे, इससे पूरे कोर्ट परिसर में काला धुआं फैल लगा। वकीलों के चैंबर में भी धुआं भर गया। सभी अपने चैंबर से बाहर भागने लगे। आनन फानन में कोर्ट के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन वायर के जलने से पूरे फ्लोर की लाइट बंद रही। किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More