"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आखिर क्यों हुआ पुलिस वाले पर ही लाठीचार्ज

KPN24:- आपने कहीं बार पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए देखा होगा  लेकिन क्या कभी पुलिस पर लाठीचार्ज होते हुए देखा है ऐसा अजब-गजब मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात देखने को मिला जहां एक पुलिसवाले पर ही ‘लाठीचार्ज’ हो गया। खजराना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को पकड़कर महिलाओं ने ना सिर्फ जमकर पीटा बल्कि नंगा करने की भी कोशिश की।

मिली जानकारी अनुसार खजराना थाने में तैनात एसआई सुरेश बुनकर पर आरोप है कि उनका एक महिला के साथ अवैध संबंध है और गुरुवार तड़के जब वह उससे मिलने पहुंचे तो पकड़े गए। घटना तड़के 3 बजकर 30 मिनट की है। एसआई सुरेश बुनकर खजराना खेड़ी इलाके में अपनी कथित प्रेमिका के घर नशे की हालत में पहुंचे थे। आरोप है कि बुनकर से अवैध संबंध बनने के बाद महिला अपने पति को घर से बाहर निकला चुकी थी। अब फुटपाथ पर सोने को मजबूर हो चुका पति को इसकी भनक लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गया।

उसने बुनकर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। इसके बाद तुरंत मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। मोहल्ले की कई महिलाओं और बुनकर की प्रेमिका के पति ने लाठी-डंडों के साथ पिटाई शुरू कर दी। फिर खंभे से बांधकर डंडों से पीटा। इस दौरान बुनकर का पैंट फाड़कर उन्हें नग्न करने की कोशिश भी की गई। आक्रोशित महिलाओं ने आरोप लगाया कि बुनकर न केवल उस महिला से अवैध संबंध रखे हुए था, बल्कि इलाके की बहन-बेटियों पर भी गलत नजर रखता था। आए दिन नशे की हालत में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज, धमकी देना, यहां तक कि चड्ढी पहनकर घरों के बाहर खड़ा रहता था।

एसआई की पिटाई की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथी पुलिसकर्मी बुनकर को किसी तरह छुड़ाकर साथ ले गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस बुनकर पर कार्रवाई करने की बजाय लोगों को धमका रही है। महिला को भी थाने बुलाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। इससे नाराज लोग सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और एसआई बुनकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

इधर बुनकर से मारपीट करने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक सुरेश बुनकर का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह वह महिला के घर पहुंचा तो रहवासी और उसके पति ने विरोध कर घटना को अंजाम दिया। मामले में जांच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

पति बाहर, बुनकर अंदर

महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एसआई बुनकर और उसकी पत्नी के दो साल से अवैध संबंध हैं। बुनकर ने उसे धमकाकर घर से निकाल दिया और पत्नी के साथ मिलकर कई बार पुलिस से उसे उठवाया भी। कई बार उसके साथ मारपीट की गई और अब हालात यह हैं कि वह फुटपाथ पर रहने को मजबूर है। उसने बताया कि बीती रात जब बुनकर फिर से महिला के घर में घुसा तो वह भी पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बुनकर का विवादों से पुराना रिश्ता

यह पहली बार नहीं है जब एसआई सुरेश बुनकर विवादों में घिरा हो। दो साल पहले लसूड़िया क्षेत्र के सिंगापुर टाउन के पास भी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर उसने युवाओं से बदसलूकी की थी, जिसके बाद युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। उस दौरान भी बुनकर को काफी चोटें आई थीं और पुलिस ने दबाव में आकर युवाओं पर केस दर्ज कर उनका जुलूस निकाला था।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More