"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मां बाप की डांट के डर से मुंबई भागने वाली चार नाबालिग नागपुर में मिली

KPN24:- आज कल के बच्चें जरूरत से ज्यादा समझदार हो गए हैं  या उनके मन में मां बाप की मार का डर ज्यादा  लग रहा है  जिसके चलते बच्चें कुछ भी कदम उठाने से नहीं  डरते, की उनकी इस हरकत से वे कितनी बड़ी  मुश्किल में पड़ सकतें हैं ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला क्षेत्र में सामने आया जहां मंगलवार को चार नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गईं। 12 से 16 साल की इन बच्चियों ने रायपुर घूमने के बाद देर से लौटने पर घरवालों की डांट के डर से घर न लौटने का फैसला किया और मुंबई भागने निकल पड़ीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चियां सुपेला स्थित स्कूल में पढ़ती हैं। वहीं उनमें से एक की दोस्ती कपड़े की एक दुकान में काम करने वाली लड़की के साथ हुई। जिसके बाद 22 जुलाई को चारों ने महादेव घाट घूमने का प्लान बनाया और दोपहर में रायपुर चली गईं। लौटते समय शाम हो गई, जिससे उनमें से एक लड़की घबरा गई।

उसने अपनी सहेलियों से कहा कि एक दिन पहले वह एक बर्थडे पार्टी से देर से लौटी थी, जिसके कारण उसके माता-पिता ने उसे मारा था। इस डर से उसने घर न जाने की जिद की और कहा कि अगर घर गई तो फिर से मार पड़ सकती है, कहीं और चलते हैं। इसके बाद सभी सहेलियां दुर्ग में रहने वाली उसकी मौसी के घर पहुंच गईं।

मुंबई जाने के लिए इनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने मौसी के घर में रखा गैस चूल्हा 300 रुपये में बेच दिया। इसी पैसे से ये रात 9 बजे एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर नागपुर पहुंचीं। वहां से वे सभी सुबह 7 बजे की ट्रेन से मुंबई रवाना होने वाली थीं।

इस बीच बच्चियों के घर न लौटने पर परिजनों ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी खोजबीन शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर नागपुर जीआरपी व आरपीएफ से संपर्क साधा। नागपुर स्टेशन पर चारों को खोज निकाला गया। पूछताछ के बाद बच्चियों को शासकीय बालिका गृह, काटोल रोड नागपुर में सुरक्षित रखा गया। सुपेला पुलिस की टीम परिजनों के साथ नागपुर पहुंची और बच्चियों को सकुशल वापस लाया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More