"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मामा भांजी की प्रेम कहानी, परिवार ने मानी दोनों की बात मंदिर में कराई शादी

KPN24:- मामा भांजी के रिश्ते को शर्मशार करने की घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैरान करने वाली प्रेम कहानी देखने को मिली है। करीब दो साल से प्रेम में डूबे मध्य प्रदेश के डबरा के मामा-भांजी बिना किसी को बताए घर से भागकर प्रयागराज आ गए थे।

मिली जानकारी अनुसार जब दोनों वापस लौटे तो परिवार और समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए अपने रिश्ते को नाम दे दिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। उनके परिवार को भी दोनों के प्यार के आगे घुटने टेकने पड़े। कैसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत शिवपुरी जिले के रामनगर के रहने वाले अवनीश कुशवाह और भितरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रिश्ते में मामा-भांजी हैं।

दोनों की प्रेम कहानी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया, दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन उन्हें पता था कि समाज उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा। आखिरकार दोनों घरवालों को बिना बताए 30 मार्च को घर से भागकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच गए।

गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस की तलाश, खुद पहुंचे थाने और पेश किए दस्तावेज युवती के अचानक गायब होने पर परिजन घबरा गए और भितरवार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जोर-शोर से दोनों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन इस बीच गुरुवार को दोनों खुद थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को अपनी पूरी कहानी बताई।

दोनों ने अपने बालिग होने के दस्तावेज पेश किए। उन्होंने साफ किया कि वे अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। परिवार ने मानी बात, मंदिर में कराई शादी शुरुआत में परिवार वाले इस रिश्ते के बिलकुल खिलाफ थे। दोनों ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। अंततः जब उन्होंने कि दोनों किसी भी सूरत में एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते, तो उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी। फिर दोनों की शादी हनुमान मंदिर में पूरे विधी-विधान के साथ कराई गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More