"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लोक निर्माण विभाग के SDO के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

KPN24:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां एग्रीकल्चर के एक  छात्र ने सुसाइड कर लिया। कातुलबोर्ड के साईं नगर स्थित घर के कमरे में 23 जुलाई को इंद्रप्रीत सिंह सैनी (26 साल) का शव फंदे से लटकता मिला। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर का कोर्स कर रहा था। उनके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग में SDO हैं, मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर वह अकेला था। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना मिली तो, पूरे परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और छोटा भाई तुरंत जगदलपुर से भिलाई रवाना हुए। शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाइयों में बड़ा था और वह शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह की पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More