"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

KPN24:- जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। इस अवसर पर कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में, संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन में चांपा तहसील के महुदा गांव निवासी प्रेमसिंह धनवार ने दिव्यांगता के कारण ट्राई सायकल की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

सारागांव की मीनाबाई ने अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार की मांग की, जबकि अकलतरा के अमरताल निवासी देवनंदन जांगड़े ने अपने पुत्र की अंकसूची में जन्मतिथि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों ही मामलों में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त राशन कार्ड, पीएम आवास योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निपटारे हेतु निर्देशित किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More