
KPN24:- जैजैपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी नारायण खंडेलिया एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह बैठक संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा हेतु आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र भार्गव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जैजैपुर नंदकुमार चंद्रा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के पुनर्गठन व जनसंपर्क को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।










