"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट, अमृत रजत महोत्सव में आने को किया आमंत्रित 

KPN24:- आज संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री जी को छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से सादर आमंत्रित किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाएगी।

प्रधानमंत्री जी को ‘अंजोर विज़न @2047’, जन विश्वास विधेयक 2025, नवा रायपुर के SCRDA, मेडिसिटी तथा एडु-सिटी जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

साथ ही आदिवासी अंचलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए संकल्पबद्ध है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More