"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलयुगी पुत्र गिरफ्तार – शराब के लिए मां से करता था मारपीट, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने एक युवक को अपनी ही मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और आए दिन मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम किरारी का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू साहू लंबे समय से अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था। जब मां पैसे देने से इनकार करती, तो वह उसे अश्लील गालियाँ देता और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करता था। परेशान मां ने इस संबंध में अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 356/2025 के तहत मामला दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक दाउलाल बरेठ, आरक्षक राजेन्द्र कहरा एवं भूषण राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि घरेलू हिंसा जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More