
KPN24:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 7 अगस्त 2025 को प्रस्तावित जांजगीर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से कई मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा, साथ ही वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र आकांक्षा परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल, जिला पंचायत जांजगीर में वीआईपी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मीडिया कर्मियों के लिए विशेष पार्किंग
इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के दोपहिया वाहनों के लिए हाउसिंग बोर्ड के पास, वीआईपी पार्किंग के सामने पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
चारपहिया मीडिया वाहनों के लिए जिला अस्पताल के आगे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
रूट डायवर्जन की सूचना
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान निम्नलिखित मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और डायवर्ट किया जाएगा:
केरा चौक
कचहरी चौक
बीटीआई चौक
कलेक्ट्रेट मोड़
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान इन मार्गों के उपयोग से यथासंभव बचें।
वैकल्पिक मार्ग
बिलासपुर – पामगढ़ की ओर से आने वाले यात्री जिन्हें सक्ती – चांपा – रायगढ़ की ओर जाना है, वे पुटपुरा चौक – खोखरा चौक होते हुए नेशनल हाईवे 49 से यात्रा करें।
वहीं, सक्ती – चांपा – रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें बिलासपुर – रायपुर जाना है, वे जेल के पीछे रोड होते हुए पुटपुरा चौक से नेशनल हाईवे 49 का उपयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।










