"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री महासमुंद में रूद्र महाभिषेक में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति से धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र होता है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More