"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने की मुख्यमंत्री से भेंट मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई, कहा- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं नमी

KPN24:- जापान के हिमेजी शहर में आयोजित एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली रायपुर निवासी सुश्री नमी राय पारेख ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नमी राय पारेख को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुश्री नमी राय पारेख ने अपने परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की बेटियों को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

गौरतलब है कि 05 से 13 जुलाई 2025 तक जापान के हिमेजी में आयोजित इस प्रतियोगिता में नमी राय पारेख ने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस अवसर पर अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More