"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जैजैपुर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह आयोजित, नवप्रवेशित छात्रों का हुआ आत्मीय स्वागत

KPN24 :- शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर, जिला सक्ती में आज दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के गायन के साथ हुई।

NEP 2020 (नई शिक्षा नीति 2020) के अनुरूप, प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित छात्रों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर वरिष्ठ छात्रों द्वारा स्वागत किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री उमाशंकर बंजारे ने की।

वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्रीमती नीलिमा आन्डिल्य ने छात्र-छात्राओं को NEP 2020 की विशेषताओं, उद्देश्यों और इसकी विविधताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को बताया कि यह नीति उच्च शिक्षा में लचीलापन, बहु-विषयी शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर विभिन्न संकायों से चयनित विद्यार्थियों को NEP 2020 के प्रथम सेमेस्टर एम्बेस्डर के रूप में मनोनीत किया गया। चयनित छात्र-छात्राएं निम्नानुसार हैं:

बी.ए. प्रथम सेमेस्टर: कुसुमलता, करन कुमार

बी.एस.सी. (जीवविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर: देवदत्त धीवर, प्रिया कर्ष

बी.एस.सी. (गणित) प्रथम सेमेस्टर: भूपेंद्र कुमार, कमलेश्वरी चंद्रा

बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर: किरण, विमलराज

इन सभी एम्बेस्डर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक – एन.पी. कुर्रे, प्रशांत बनाफर, श्रीमती प्रमिती सिंह, संजय कुमार, सचिन कुमार, अर्जुन सिंह, सुश्री चंद्रप्रभा वारे, सुश्री सरला कमलेश, नकुल प्रसाद टेंगवर, रवि निराला, संतोष प्रधान, श्रीमती प्रेमलता कश्यप, राजेंद्र आज़ाद, मुकेश कुमार, के.एल. बर्मन, प्रह्लाद कर्ष, मनोज यादव, यगेश्वर सिदार, रमेश यादव एवं राजू यादव आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रशांत बनाफर ने कुशलता से किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक श्री अर्जुन सिंह द्वारा किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More