"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सर्पदंश से हुई मृत्यु पर शासन द्वारा 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

KPN24:- सक्ती जिले में शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के तहत राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6, क्रमांक-4 परिशिष्ट “एक” के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के तहसील जैजैपुर के ग्राम काशीगढ़ निवासी स्व. सुकृत कुमार भैना की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई थी। इस दुःखद घटना पर शासन ने संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती अमरीका बाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार ने बताया कि यह सहायता राशि निर्धारित शर्तों के अधीन स्वीकृत की गई है, जो राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत दी जाती है। सहायता राशि मृतक के परिजनों को राहत प्रदान करने हेतु दी जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More