"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने जयप्रकाश बघेल नामक एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो प्रदेश के कई जिलों में अमीर युवतियों को पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था और फिर उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी खुद को PWD विभाग में सिविल इंजीनियर बताकर विश्वास जीतता था।

पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने समाज की लड़कियों से संपर्क कर दोस्ती बढ़ाई। गहरी दोस्ती के बाद वह लड़कियों के घरवालों से मिलकर शादी का वादा करता। इसी बीच, कभी दुर्घटना तो कभी अन्य निजी समस्या बताकर लड़कियों से पैसों की मांग करता था। एक मामले में महिला से उसने इलाज के नाम पर 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए, फिर संपर्क तोड़ दिया। अन्य मामले में उसने एक युवती को अपने फ्लैट पर बुलाकर संबंध बनाए और नगद 3.5 लाख रुपये व 1 लाख रुपये के गहने भी ठग लिए। जांच में यह भी सामने आया कि एक निजी गोल्ड लोन बैंक से भी आरोपी ने करोड़ों के सोने की ठगी का प्रयास किया।

पुलिस ने जयप्रकाश के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी और बलात्कार समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि इसकी ठगी के और भी शिकार सामने आ सकते हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More