
KPN24:- सक्ती जिले की ग्राम पंचायत काशीगढ़ में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से सराबोर भोजली महापर्व को आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एकत्रित होकर इस पारंपरिक पर्व को सामूहिक रूप से मनाने में सहभागी बने।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सम्माननीय गोपाल दास महंत, पूर्व जनपद सदस्य बिसाहू राम चन्द्रा, ग्राम बैगा, समस्त पंचगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा सजाई गई भोजली की सुंदरता और पारंपरिकता की सराहना की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिनमें:
प्रथम पुरस्कार: शीतल बाई कहरा (पति रेशम लाल)
द्वितीय पुरस्कार: सुकृता कुमारी चंद्रा (पिता स्व. सुमरित चंद्रा)
तृतीय पुरस्कार: नेहा चंद्रा (पिता रामदुलार चंद्रा)
इसके अतिरिक्त भोजली विसर्जन में शामिल समस्त माताओं एवं बहनों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में ग्रामवासियों ने पारंपरिक गीतों व नृत्यों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। भोजली महापर्व का यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय अनुभव










