
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान डूमर लाल गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता (उम्र 40 वर्ष), निवासी कदम चौक, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 64 (2)(एम) BNS के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी डूमर लाल गुप्ता ने शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार किया। रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
महिला से संबंधित गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में, चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीम में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान:
निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, चांपा)
उनि. उमेंद्र मिश्रा
मप्रआर. पुष्पलता साहू
आर. वीरेश सिंह
आर. गोपेश्वर सिंह
आर. भूपेंद्र गोस्वामी










