"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025: अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने दाखिल किया नामांकन, सेवा का अवसर देने की अपील

KPN24:- बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच बिलासपुर निवासी अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने विधि जगत से जुड़े अपने साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि वे उनके विश्वास, सहयोग और प्रथम वरीयता के पात्र बनने की पूरी कोशिश करेंगे।

शशिकांत सोनकर, जो यदुनंदन नगर, तिफरा (बिलासपुर) के निवासी हैं, लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में सक्रिय विधिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा,
“मैं आपके अमूल्य समर्थन और विश्वास का आकांक्षी हूं। यदि आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैं परिषद में अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।”

उन्होंने आगे अपने अधिवक्ता साथियों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रथम वरीयता दें, ताकि वे विधिज्ञ परिषद में सभी अधिवक्ताओं के हक और अधिकारों की मजबूती से पैरवी कर सकें।

परिषद चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है, और शशिकांत सोनकर की उम्मीदवारी को क्षेत्र में एक सशक्त विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि अधिवक्ता समाज उनके पक्ष में किस हद तक लामबंद होता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More