"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वतंत्रता दिवस समारोह: सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, जेठा मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

KPN24:- स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह का आयोजन सक्ती जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में सम्पन्न होगा। समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी, जो ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

समारोह का शुभारंभ 15 अगस्त को प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगा। इसके पश्चात् प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद सांसद जांगड़े द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा, तत्पश्चात् मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है:

08:59 बजे: मुख्य अतिथि का आगमन

09:00 बजे: ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान

09:06 बजे: परेड का निरीक्षण

09:10 बजे: मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

09:42 बजे: मार्च पास्ट

09:57 बजे: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिजनों से भेंट

10:05 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम

11:05 बजे: पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण

समारोह की समस्त तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों के शामिल होने की संभावना है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More