"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस जांजगीर-चांपा में मुख्य समारोह में मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

KPN24:- जांजगीर-चांपा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

समारोह में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
परेड (सीनियर वर्ग) में जिला पुलिस बल प्रथम, सीएएफ 11वीं बटालियन द्वितीय तथा महिला नगर सेना तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में एनसीसी 325 ट्रूप (बालिका) शा. उ. मा. वि. जांजगीर ने प्रथम स्थान, एनसीसी 325 ट्रूप (बालक) शा. उ. मा. वि. जांजगीर ने द्वितीय और गाइड दल ज्ञानोदय उ. मा. वि. जांजगीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया प्रथम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा द्वितीय और लायंस पब्लिक स्कूल चांपा तृतीय स्थान पर रहे।

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More