
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में SMC मिडिल स्कूल अध्यक्ष संजय रजक एवं SMC अध्यक्ष प्राइमरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में राधेश्याम शर्मा, रामेश्वर पटेल, लक्ष्मीनारायण देवांगन, अश्वनी सोनी, रामायण सोनी, कन्हैया अहीर, बसंत गुप्ता, लक्ष्मीनारायण बरेठ एवं युवा व्यवसायी अजय अग्रवाल शामिल रहे।
मातृशक्ति की ओर से गायत्री प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सोनी, श्रीमती अर्चना सोनी, श्रीमती तिलोत्मा सोनी, श्रीमती हेमा सोनी एवं श्रीमती अन्नू तिवारी उपस्थित रहीं।
शिक्षक स्टाफ में प्रधानपाठक (कन्या पूर्व माध्यमिक शाला) श्रीमती गिरजा पटेल, श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती नमिता चौधरी, प्राथमिक प्रधानपाठक श्रीमती लक्ष्मीदेवी भारद्वाज, श्रीमती नीरा देवांगन, श्री मुकेश साहू एवं श्री विजय कुर्रे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक्ष अजय कुमार सोनी ने किया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई।










