"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एमपी अजब-गजब है: भोपाल में नाबालिग और महिला की अनोखी प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय

KPN24:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा बटोर ली है। यहां एक 28 वर्षीय महिला को अपने से 11 साल छोटे नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात शहर के नारियलखेड़ा इलाके में स्थित एक सुनार की दुकान पर हुई, जहां किशोर बतौर कर्मचारी और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। साथ काम करते-करते उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया।

अपहरण की रिपोर्ट और पुलिस की तलाश

बीती 30 जून की रात किशोर ने अपनी मां को बताया कि वह ‘माधवी’ (बदला हुआ नाम) के घर जा रहा है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिवार ने जब किशोर से संपर्क नहीं कर पाए तो महिला पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों की खोज के लिए जगह-जगह छानबीन भी की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

रक्षाबंधन के दिन हुई वापसी

तीन अगस्त को किशोर बालिग हो गया और रक्षाबंधन पर घर लौट आया। उसने खुलासा किया कि वह अपनी इच्छा से महिला के साथ इंदौर में रह रहा था। इसके दो दिन बाद महिला भी किशोर के घर पहुंच गई और वहीं रहने लगी। महिला ने परिवार को साफ शब्दों में कहा कि वह किशोर से प्यार करती है और जब वह 21 वर्ष का हो जाएगा, तभी उससे शादी करेगी। फिलहाल वह परिवार के साथ रहने का वादा कर रही है।

कानूनी पेचीदगियां और परिवार की प्रतिक्रिया

महिला पर किशोर के अपहरण का केस दर्ज है, लेकिन अब किशोर बालिग हो चुका है, जिससे कानूनी कार्रवाई सीमित हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर मेडिकल जांच के लिए भी तैयार नहीं है। किशोर की मां ने महिला को घर में रहने देने की बात कही है और माना कि वो तीन साल बाद उनकी बहू बनेगी। हालांकि, हाल ही में किशोर की बहन से मारपीट के मामले में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

भोपाल की इस अनोखी प्रेम कहानी ने न सिर्फ कानून और समाज में बहस छेड़ी है, बल्कि परिवार की सोच और युवाओं की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कदम उठा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More