"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, एक बालक भी पकड़ा गया

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

प्रभात यादव ऊर्फ भोलू (22 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11 अकलतरा

गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान (19 वर्ष), निवासी दर्रीपारा खिसोरा, थाना अकलतरा

संजीव कुमार ऊर्फ चीकू (19 वर्ष), निवासी घासीदास मोहल्ला अकलतरा

घटना का पूरा विवरण

दिनांक 06 जुलाई 2025 को प्रार्थी अमन सारथी ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्तों के साथ कपड़ा खरीदने आया था और सिघानिया पेट्रोल पंप के पास सिगरेट लेने रुका।

उसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा किया और चाकू से पेट पर हमला कर दिया।

इस हमले में तिलेश्वर भैना गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

घटना पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में
पुलिस टीम ने आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में –

निरीक्षक भास्कर शर्मा

उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया

सउनि डी.एल. बरेठ

मोबिन खान

प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन

आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, बसंत साहू

तथा जांजगीर साइबर सेल

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More