"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सूरजपुर से बड़ी खबर: जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला, शिक्षकों में खुशी की लहर

KPN24 :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) भारती वर्मा का तबादला होते ही जिलेभर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विवादों में रहीं डीईओ भारती वर्मा
डीईओ भारती वर्मा लंबे समय से विवादों में बनी हुई थीं। शिक्षकों का आरोप था कि उनका व्यवहार अपमानजनक और तानाशाही जैसा था। इसके चलते कई बार जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और अधिकारियों से शिकायतें की गईं। यहां तक कि सत्तापक्ष के नेताओं ने भी उनके रवैये पर सवाल उठाए थे।

नई जिम्मेदारी रायपुर में, सूरजपुर को मिला नया डीईओ
सरकार ने भारती वर्मा का तबादला कर उन्हें रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अजय मिश्रा को सूरजपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कुल मिलाकर सूरजपुर जिले के शिक्षकों ने इसे अपनी बड़ी जीत मानते हुए हर्षोल्लास से स्वागत किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More