
KPN24:- जांजगीर। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस की संयुक्त टीम ने धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ सुरेश राठौर पिता टीकाराम, उम्र 44 वर्ष, निवासी मुनूद थाना जांजगीर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया और उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एसपी श्री पाण्डेय ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में विशेष योगदान सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक (सायबर प्रभारी), एएसआई विवेक कुमार सिंह, थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, तथा सायबर टीम से आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे और रोहित कहरा का रहा।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।










