"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अकलतरा में अवैध जाम, पार्षद सहित कई पर मामला दर्ज

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने रविवार को ओवर ब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति के जाम लगाने के मामले में पार्षद सुनीता सिंह, दारा मिश्रा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पार्षद व उनके साथियों ने बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के बलौदा-अकलतरा मुख्य मार्ग पर लगभग ढाई घंटे तक अवैध जमावड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध किया। इस दौरान आवागमन बाधित रहा और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रही।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 191(2), 126(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही, उपस्थित लोगों की पहचान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से की जा रही है।

थाना अकलतरा पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा दोषियों पर विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More