
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नवागढ़, पामगढ़ एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 05 आरोपियों को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 8700 रुपये आंकी गई है, बरामद की। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. लक्ष्मी राम गोड (41 वर्ष), निवासी कटोद थाना नवागढ़
2. वीरेंद्र दिवाकर (30 वर्ष), निवासी उदयभाटा थाना नवागढ़
3. संजय भास्कर (47 वर्ष), निवासी मेउ थाना पामगढ़
4. राकेश सिदार (24 वर्ष), निवासी भदरा थाना पामगढ़, हाल खटोला थाना अकलतरा
5. नकुल धीवर (40 वर्ष), निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा
इन सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना नवागढ़ पुलिस ने लक्ष्मी राम गोड एवं वीरेंद्र दिवाकर को 09 लीटर कच्ची महुआ शराब मोटरसाइकिल में परिवहन करते हुए पकड़ा। वहीं, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी संजय भास्कर से 06 लीटर, अकलतरा पुलिस ने राकेश सिदार से 07 लीटर तथा नकुल धीवर से 21.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की।
इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव (थाना प्रभारी नवागढ़), भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़) एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।










