"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जैजैपुर : पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में AI एवं मशीन लर्निंग का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

KPN24:- सक्ती जिले के जैजैपुर में आधुनिक विज्ञान और तकनीक के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की महत्ता और उपयोगिता को समझाने के उद्देश्य से पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, जैजैपुर में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NIELIT के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

पाँच दिनों तक चले इस इंटर्नशिप प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, इसकी कार्यप्रणाली और भविष्य में इसके बढ़ते योगदान से अवगत कराया गया। बच्चों ने सीखा कि कैसे आज के दौर में AI विभिन्न क्षेत्रों जैसे चिकित्सा, अभियांत्रिकी, कला, साहित्य और दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि किस प्रकार AI जटिल कार्यों को कुछ ही क्षणों में संभव बना देता है।

प्रशिक्षण में भरत लाल (सहा. प्रा.) एवं गायत्री यादव ने प्रमुख प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, प्राचार्य मनमेल लकड़ा सहित शिक्षकों – श्रीमती प्रेमलता टंडन, रामचंद्र देवांगन, श्रीमती रेणुका सिंह रात्रे, श्रीमती दीपारानी रत्नाकर, श्रीमती पायल अग्रवाल, अजय रॉय, हमेंद्र चंद्रा, शरद कुमार सिंह, राजकिशोर चंद्रम, श्रीमती संगीता पैंकरा, श्रीमती कल्पना तिवारी, श्रीमती अजमत सफ़ूरा, श्रीमती देवकुमारी चन्द्रा, श्रीमती सोनिया रजक, कु. दीपांशा अग्रवाल, कु. सोनल दिग्रस्कर, अमन गबेल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More