
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम सिलादेही (सड़क पारा) निवासी लोकेश कुमार पटेल को परिवार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकेश को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसायटी द्वारा परिवार गौरव सम्मान, प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान तथा जनसेवा रत्न सम्मान प्रदान किए गए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चांपा विधायक व्यास कश्यप एवं राजेश सिंह क्षत्रीय सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटोग्राफी के क्षेत्र में बेहतर पहचान बनाने वाले लोकेश पटेल, वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी छबि कुमार पटेल तथा शिक्षक पारेश्वर पटेल के भांजे हैं। उनके सम्मानित होने पर परिवार, रिश्तेदारों और ईस्ट मित्रों सहित पूरे बिर्रा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सम्मान न केवल लोकेश पटेल की व्यक्तिगत सफलता है बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर है।










